फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो:: एबीवीपी ने फूंका चीनी सरकार का पुतला

विज्ञापन
चीन सरकार का पुतला फूंकते एबीवीपी के सदस्य - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
एबीवीपी ने फूंका चीनी सरकार का पुतला - एक सुर में उठी मांग- चीन को मुंहतोड़ जवाब दें, चीनी सामान का बहिष्कार भी हो माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चीनी सरकार का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चीनी सैनिकों ने भारतीय जवानों पर कायराना तरीके से हमला किया। देशवासी भी चीनी उत्पादों का बहिष्कार कर चीनी सरकार की कमर तोड़ेंगे। प्रान्त संयोजक डॉ. ममता सिंह व संगठन मंत्री विक्रम फरसवाण के नेतृत्व में कार्यकर्ता परेड ग्राउंड पहुंचे। यहां उन्होंने चीनी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एक सुर में चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। साथ ही देशवासियों से भी अपील की कि चीनी सामान का बहिष्कार कर चीन को आर्थिक मोर्चे पर भी कमजोर किया जाए। प्रदर्शन में गढ़वाल संयोजक हिमांशु कुमार, ऋषभ रावत, सागर तोमर, विपिन भट्ट, राहुल चौहान, हर्ष चौहान, सत्यम, करन, राहुल, आयुष, सौरभ, विशाल व कई अन्य शामिल रहे। गौरव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें