फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा सेंटर में काला धंधा: राजधानी दून में चल रहा था देह व्यापार, महिला समेत चार गिरफ्तार, पांच पीड़िताएं मुक्त

Mon, 30 Sep 2024 08:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। 26 स्पा सेंटरों के पुलिस एक्ट में चालान किए गए।
विज्ञापन
देह व्यापार। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पा सेंटर पर चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सेंटर से एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि, पांच पीड़िताओं को मौके से मुक्त कराया गया है। इस दौरान पुलिस ने कुछ स्पा सेंटर को चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने रविवार को शहर के 70 स्पा सेंटरों पर छापा मारा। पूर्व में दिए गए दिशा निर्देशों के संबंध में उनके दस्तावेज आदि चेक किए। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे, आने आने वाले ग्राहकों का विवरण और कर्मचारियों के सत्यापन के संबंध में भी पूछताछ की गई। इस कार्रवाई में पुलिस एक्ट में 29 चालान किए गए, जिनसे 10 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

पांच पीड़िताओं को कराया मुक्त 
कुल 26 स्पा सेंटरों का पुलिस एक्ट में चालान भी किया गया।इस कार्रवाई में पटेलनगर मंडी क्षेत्र के पास लाइन वुड स्पा सेंटर में भी छापा मारा गया। यहां तीन पुरुष और तीन महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद स्पा संचालिका समेत चार लोगों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  अब हर भूमि की होगी एक खास यूनिक आईडी, मिलेगी पूरी कुंडली, राजस्व विभाग तैयार करने में जुटा
विज्ञापन


इसके साथ पांच पीड़िताओं को वहां से मुक्त कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम शोभा रानी निवासी कांवली रोड, विजय कुमार गुरुंग निवासी क्लेमेंटटाउन, मोहम्मद शादाब निवासी गंदेवाड़ा, सहारनपुर और मोहम्मद अमजद निवासी छुटमलपुर सहारनपुर हैं। सभी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें