फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फोरलेन को हरबर्टपुर से जोड़ने के लिए दिया प्रस्ताव

Wed, 04 Jun 2025 01:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने देहरादून में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। विधायक ने केंद्रीय मंत्री को निर्माणाधीन दून-पावंटा फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग को हरबर्टपुर से जोड़ने के संबंध में प्रस्ताव दिया। देहरादून में विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से मुलाकात की। विधायक ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि दून-पांवटा फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य चल रहा है। धर्मावाला से हरर्बटपुर तक फोरलेने का विस्तार बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इससे हरबर्टपुर, विकासनगर और बाढ़वाला क्षेत्र भी फोरलेन जुड़ जाएगा। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेने होने के बाद दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों की कनेक्टिविटी काफी बेहतर हो जाएगी। विधायक ने मंत्री को बताया कि हरिपुर, कालसी में नमामि गंगे घाट का निर्माण होने से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटक बढ़ेगा। चारधाम यात्रा के दौरान हरबर्टपुर और विकासनगर के रास्ते यमुनोत्री और गंगोत्री धाम जाने वाले यात्री यमुना में स्नान कर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। ऐसे में घाट के आसपास पार्किंग की भी जरूर होगी। उन्होंने कहा कि हरिपुर कालसी में मल्टीलेयर पार्किंग के निर्माण की जरूरत है। विधायक ने कालसी जुड्डो-लखवाड़ बैंड के बीच पुलों का निर्माण, चौड़ीकरण और लखवाड़ बैंड के जंक्शन से नागथात तक 15 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण के लिए वन भूमि हस्तांतरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित करने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें