फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: खेल विभाग जल्द देगा युवाओं को खुशखबरी, हर ब्लॉक में आदर्श ओपन जिम का प्रस्ताव तैयार

Sat, 17 Feb 2024 01:35 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ब्लॉक में ओपन जिम खोलने की दिशा में किए गए प्रयास जल्द ही धरातल पर उतरने वाले हैं। कहा, इन ओपन जिमों से हमारे युवक स्वस्थ होंगे। उन्हें कहीं अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
रेखा आर्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के युवाओं को खेल विभाग जल्द ही खुशखबरी देने जा रहा है। प्रदेश के हर ब्लॉक में जल्द ही ओपन जिम खुलेंगे, जिसके लिए खेल मंत्री रेखा आर्या ने जल्द शासनादेश जारी कर निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री ने कहा, कई युवक, महिला मंगल दलों की ओर से उन्हें ब्लॉक में ओपन जिम खोलने के लिए कहा गया था। ऐसे में उनकी ओर से इस दिशा में किए गए प्रयास जल्द ही धरातल पर उतरने वाले हैं। कहा, इन ओपन जिमों से हमारे युवक स्वस्थ होंगे। उन्हें कहीं अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...हल्द्वानी: जिस धार्मिक स्थल को तोड़ने को लेकर हुआ बवाल, अब नगर निगम ने पूरी तरह किया ध्वस्त; जानें ताजा अपडेट

युवाओं को वह हर एक सुविधा मिलेगी, जिसकी उन्हें जरूरत है। जिम में एक वर्ष से लेकर वृद्ध उम्र तक के लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें