फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पेपर लीक मामले में 12 गैंगस्टर की 17.49 करोड़ की संपत्तियां हुईं जब्त, कई और निशाने पर

Wed, 11 Oct 2023 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

गैंगस्टर के मुकदमे मेें कुल 23 आरोपी हैं, जिनके खिलाफ पिछले दिनों कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।
विज्ञापन
संपत्ति जब्त - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने पेपर लीक मामले में दो गैंगस्टर की पिछले दिनों 41 लाख रुपये की संपत्तियों को जब्त किया है। अब तक हाकम समेत 12 गैंगस्टर के आरोपियों की 17 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। गैंगस्टर के मामले में अभी 11 और आरोपियों की संपत्तियों को जब्त कराया जाना है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गत पांच अक्तूबर को धामपुर के पहाड़ी दरवाजा निवासी ललित राज शर्मा की जिला प्रशासन के माध्यम से 23 लाख रुपये की चल संपत्ति को जब्त किया गया। साथ लखनऊ प्रशासन के साथ मिलकर पुलिस ने योगेश्वर राव निवासी गोमती नगर लखनऊ की 18 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति को भी जब्त किया है। बता दें कि गैंगस्टर के मुकदमे मेें कुल 23 आरोपी हैं, जिनके खिलाफ पिछले दिनों कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

उत्तराखंड: आंदोलनकारियों के आरक्षण बिल का मामला, अंतिम निर्णय लेने के लिए फिर होगी प्रवर समिति की बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक हाकम सिंह की करीब पौने छह करोड़, अंकित रमोला की 40 लाख, चंदन सिंह मनराल की आठ करोड़, जयजीत दास की 51 लाख, दीपक शर्मा की 40 लाख, मनोज जोशी की 11 लाख, केंद्रपाल की 52 लाख, विपिन बिहारी की 11.47 लाख, महेंद्र सिंह चौहान की 21 लाख और शशिकांत की करीब 90 लाख रुपये की संपत्तियों को जब्त किया जा चुका है। बता दें कि पुलिस और प्रशासन को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) में अपराध से कमाई संपत्तियों को जब्त करने का अधिकार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें