फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भाजपा के स्थापना दिवस पर मंडलों-बूथों पर होंगे कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIभाजपा महानगर कार्यालय में अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल की अध्यक्षता में आगामी कार्यक्रम पर बात की गई। प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस पर छह अप्रैल को समस्त मंडलों, शक्ति केंद्र और बूथों पर कार्यक्रम होंगे। 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम से पहले सभी मंडलों में योजना बैठक एवं कार्यशाला की जाएगी। उन्होंने मनोनीत दर्जाधारी राज्यमंत्री कुलदीप कुमार, भगवत प्रसाद मकवाना, श्याम अग्रवाल को भी सम्मानित किया। बैठक में रायपुर विधानसभा के विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक सविता कपूर, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, मेयर सौरभ थपलियाल, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा आदि मौजूद रहे। I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें