फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लाल बहादुर शास्त्री ने देश को नई उंचाइयों पर पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका की ओर से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गांधी चौक पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने बापू और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं पालिका सभासद जसबीर कौर ने कहा कि बापू ने अहिंसा की ताकत से देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री ने अपने छोटे से कार्यकाल में देश को नई उंचाइयों पर पहुंचाया। पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मनमोहन सिंह मल्ल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल, अमित गुप्ता, पुष्पा पडियार, आप पार्टी जिला प्रवक्ता प्रकाश राणा सहित अन्य लोग रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें