विकासनगर। बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर ग्राम पंचायत आदूवाला के पंचायत घर में ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री की मुहिम नशामुक्त देवभूमि की सफलता के लिए लोगों को शपथ भी दिलाई गई। शिविर में विद्युत बिल, लाइन व विद्युत पोल, नए संयोजन व अन्य गड़बड़ियों से संबंधित 15 शिकायतें मिली। इनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। हरबर्टपुर विद्युत वितरण उपखंड के प्रभारी अधिकारी विकास भारती ने ग्रामीणों को स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्होंने बिजली के उपयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी। ग्राम पंचायत सचिव अंजना शर्मा ने ग्रामीणों को नशा मुक्त देवभूमि अभियान की शपथ दिलाई। शिविर में अवर अभियंता विपिन कोटियाल, ग्राम प्रधान मंजीता, रामपाल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सनक चंद, सुरेंद्र, धीरज आदि उपस्थित रहे। संवाद