सहसपुर विधानसभा के अटक फॉर्म स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार को जनता दरबार आयोजित किया गया। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में मुख्य रूप से पेयजल, विद्युत कटौती, झूल रहे बिजली के तार, ट्रांसफॉर्मर शिफ्टिंग, सड़क पर अतिक्रमण, पट्टा आवंटन की समस्याएं छाई रहीं। विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा, क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं पर काम चल रहा है। इनका भी लाभ ग्रामीणों को तब ही मिलेगा जब कार्य गुणवत्तापरक होगा। बहादुरपुर के निवासी शिव सिंह ने अतिक्रमण, आवंटित पट्टा की समस्याएं रखीं, निरंजन चौहान सड़क, बिजली, पानी की समस्या बताई। जनता दरबार में चोरी और नशा जैसी समस्याओं की भरमार रही। विधायक ने पुलिस को चोरी और नशे पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार, कंचन रावत, महेंद्र, शरद रावत, खेमलता नेगी, ताराचंद, यशपाल नेगी, सुखदेव आदि उपस्थित रहे।