देहरादून। उत्तराखंड में कोविड से निपटने में सोशल मीडिया ने अहम भूमिका निभाई। ये तथ्य मीडिया एंड मास कम्युनिकेशन के शोधार्थी प्रियांक मोहन के शोध में सामने आए हैं। प्रियांक मोहन को मंगलवार को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की ओर से पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया। प्रियांक ने उत्तराखंड में सोशल मीडिया की कोविड प्रबंधन में भूमिका विषय पर प्रोफेसर डॉ. सुभाष गुप्ता के निर्देशन में यह शोध किया है। प्रो. गुप्ता के निर्देशन में विवि से मीडिया एंड मास कम्युनिकेशन में शोध करके पीएचडी करने वाले वह सातवें स्कॉलर हैं। वहीं, इस मौके पर ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन प्रो. कमल घनशाला ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। मा.सि.रि.