फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सीएयू ने रद्द की पृथ्वी सिंह नेगी की आजीवन सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के पूर्व कोषाध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी की आजीवन सदस्यता समाप्त कर दी गई है। सीएयू के लोकपाल ने पृथ्वी सिंह नेगी पर मनमानी व नियमों के उल्लंघन की शिकायत की जांच रिपोर्ट एसोसिएशन को सौंपी। जिसके आधार पर एसोसिएशन ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सीएयू के पूर्व कोषाध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी अपने कार्यकाल के दौरान चर्चा में रहे। सीएयू की वार्षिक आम सभा में एसोसिएशन के सदस्यों ने उनके कामकाज पर सवाल उठाते हुए शिकायत की थी। सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने बताया, जांच के लिए तीन सदस्यों की कमेटी बनाते हुए कोषाध्यक्ष पृथ्वी नेगी को पद से हटा दिया गया। उनकी जगह दीपक मेहरा को कोषाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया है। लोकपाल व झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस वीरेंद्र सिंह ने बीते बुधवार को 57 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीएयू को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें