फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में पीछे छूट गया जौनसार बावर का विकास : प्रीतम

विज्ञापन
देऊ में ग्रामीणों को संबो​धित करते प्रीतम सिंह। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : संस्थान
विज्ञापन
साहिया। चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने खत सिलगांव के देऊ गांव में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने सभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने गांव में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में जौनसार बावर विकास के मार्ग में पीछे रह गया है। प्रदेश में जब-जब कांग्रेस की सरकार रही है क्षेत्र का सबसे अधिक विकास हुआ है। प्रदेश में अगली बार कांग्रेस की सरकार बनने के बाद क्षेत्र के विकास को फिर से आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष उमादत्त जोशी, जिला पंचायत सदस्य दीवान सिंह तोमर, दिनेश चौहान, केदार सिंह, अनूप चौहान, गजेंद्र सिंह, श्यामदत्त वर्मा, सुनील शर्मा, जगत सिंह चौहान, अभिनव चौहान, रोहित चौहान, जयपाल सिंह तोमर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें