फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डीएवी में फर्जी दाखिले का आरोप लगा प्राचार्य को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज में फर्जी तरह से हुए दाखिले के विरोध में एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने जमकर हंगामा किया। प्राचार्य का घेराव करने के साथ प्रदर्शनकारी छात्रों ने फर्जी दाखिले को निरस्त करने और आरोपी छात्रों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एबीपीवी के छात्रों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


छात्र नेता अलंकृत सेमवाल के नेतृत्व में कई छात्र दोपहर बाद प्राचार्य डाॅ. केआर जैन के कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने प्राचार्य का घेराव किया। छात्रों ने आरोप लगाए कि कालेज प्रशासन की लापरवाही से फर्जी दाखिले हुए हैं। दाखिले के लिए सीयूईटी के जो स्कोर कार्ड दिए गए थे उनमें क्यूआर कोड था। इससे असली और नकली की पहचान हो जाती है। लेकिन, संबंधित शिक्षकों ने समय बचाने के लिए सीधे नंबर देखकर दाखिले कर दिए। वहीं, कई छात्रों ने फर्जी स्कोर कार्ड बनाए थे। ऐसे में दाखिला लेने वालों के साथ ही दाखिला देने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, प्राचार्य डाॅ. केआर जैन ने कहा, मामलों की जांच कर दाखिला लेने और दाखिला देने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। प्रदर्शन करने वालों में यशवंत पंवार, ऊषा, सुमित कुमार, अजित, अमन जोशी, ऋषभ मल्होत्रा, विपिन भट्ट, अमन जोशी, उज्ज्वल आदि मौजूद रहे।






छात्रों ने किया प्राचार्य का घेराव, दी आंदोलन की चेतानी



देहरादून। एम कॉम व एमए में विभिन्न विषयों की सीटें लाने व समर्थ पोर्टल पर प्रवेश करवाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर एनएसयूआई संगठन के छात्रों ने प्राचार्य का घेराव किया। चेतावनी देते हुए कहा, जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मालदेवता में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष प्रकाश नेगी के नेतृत्व में संगठन से जुड़े छात्र प्राचार्य के कक्ष पर पहुंचे। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रशासन और गढ़वाल विवि के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रकाश नेगी ने कहा, एम कॉम व एमए में विभन्न विषयों की सीटें न होने और समर्थ पोर्टल पर प्रवेश न होने से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वाले छात्रों में सक्षम यादव, शशांक सिंह, पवन मंडोली, मनीष रावत, नंदन गुनिया, अंकित कुमार, शेखर कुमार, आर्यन सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें