फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को जागरूक करने में कवियों की भूमिका महत्वपूर्ण : ऋतु खंडूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iविधानसभा अध्यक्ष ने काव्य संग्रह प्रेरणास्रोत का किया विमोचनI
विज्ञापन


गुरुराम राय इंटर काॅलेज सहसपुर के प्रधानाचार्य डाॅ. रविंद्र सैनी के काव्य संग्रह प्रेरणास्रोत का विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने विमोचन किया। उन्होंने कहा कि समाज को जागरूक करने में कवियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
विज्ञापन


बुधवार को विधानसभा के सभागार में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज के समय में पुस्तकों के प्रति पाठकों की रुचि कम होती जा रही है। यह चिंता का विषय है। लेखक व कवि समाज को आईना दिखाने का काम करते हैं। अच्छी पुस्तकों के प्रति वर्तमान पीढ़ी को जागरूक करने की आवश्यकता है। विधानसभा अध्यक्ष ने बालिकाओं के साथ हो रहे अपराधों की रोकथाम के लिए युवाओं को जागरूक करने पर भी जोर दिया। काव्य संग्रह के लेखक डाॅ. रविंद्र सैनी ने बताया कि प्रेरणास्रोत में राजनीति, साहित्य, संगीत, समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले 111 व्यक्तियों का कविता रूप में व्यक्तित्व और कृतित्व को आधार बनाकर परिचय दिया गया है। पुस्तक विमोचन के मौके पर पूर्व शिक्षा निदेशक एसपी खाली, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार रावत, गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के प्रतिनिधि सीएम पायल, अधिशासी अभियंता रविंद्र सैनी, चौधरी यशपाल, चौधरी जितेंद्र, एसडीओ रामनाथ सैनी, अनमोल सैनी, वीरेंद्र पेटवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें