देहरादून। एनएसयूआई ने सोमवार को एमपीजी कॉलेज मसूरी और पंडित एलएम शर्मा गवर्नमेंट पीजी कॉलेज ऋषिकेश के प्रत्याशी घोषित कर दिए।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सौरभ ममगाईं ने बताया कि ऋषिकेश पीजी कॉलेज में महासचिव पद पर रूपा, उपाध्यक्ष पद पर अरुण कुमार और विवि प्रतिनिधि पद पर रिया कर्णवाल को प्रत्याशी घोषित किया गया है। एमपीजी कॉलेज मसूरी में अध्यक्ष पद पर प्रिंस, उपाध्यक्ष पद पर मेघना, विवि प्रतिनिधि पद पर प्रदीप सिंह, सहसचिव पद पर सूरज कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर प्रभा को प्रत्याशी बनाया गया है।