केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में विकासनगर, हरबर्टपुर और चकराता में कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए काम किया है। जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के प्रत्येक व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया है। विकासनगर के लाइन जीवनगढ़ स्थित होटल रेसिडेंस इन में भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संतोष रावत ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल को हमेशा याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की ऊंचाइयों को छुआ है। आज समाज के हर वर्ग को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री विनोद कश्यप, आदित्य वर्मा, मनीष रावत, रोहित रोहिला, संगीता, गगन सेठी, गौरव लोधा, प्रभात ठाकुर, रचिता ठाकुर, मधु ठाकुर आदि उपस्थित रहे। हरबर्टपुर मंडल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अरुण मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। एक समय था जब भारत तकनीक, सुरक्षा उपकरण और अत्याधुनिक हथियारों के लिए विदेशों पर निर्भर रहता था, लेकिन अब देश में ही इसका निर्माण हो रहा है। इस अवसर पर हरबर्टपुर मंडल के उपाध्यक्ष जगपाल चौधरी, अमन गर्ग, कोमल चौधरी, ममता मुल्तानी, प्रमोद रोहिल्ला, मनोज राठौर, सुभाष शर्मा, हेमंत गुप्ता, पवन शर्मा, विनय सैनी आदि मौजूद रहे। वहीं, चकराता के छावनी बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर में भाजपा चकराता मंडल ने विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की। मंडल अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल, कृपाल नेगी और अमर सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर प्रयास करने चाहिए। इस अवसर पर राम किशन वर्मा, टीकाराम शाह, मोनित दुसेजा, सहज राम डिमरी, देवेंद्र राणा, सुरेंद्र राणा आदि उपस्थित रहे।