देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि श्री हेमकुंड साहिब के बारे में जानते हैं, यह हिमालय की ऊंचाइयों पर है। साल का लंबा समय बर्फ की चोटियों से घिरा रहता है। वहां पर अगर कोई दर्शन करने के लिए जाना चाहे तो बड़ा कठिन मार्ग है। बहुत कम लोग जा पाते हैं। वहां पर दर्शन के जाने में खासकर बुजुर्ग और हमारे सिख भाई-बहनों को सहूलियत हो, इसलिए सरकार श्री हेमकुंड साहिब तक रोपवे भी बनवा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री का आभार जताया है।