फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरबर्टपुर को मिले चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरबर्टपुर को अपना भवन मिलने के चार माह बाद अस्पताल में चिकित्सक की भी तैनाती हो गई है। करीब दो साल से अस्पताल में स्थायी चिकित्सक नहीं थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था पर सप्ताह में तीन दिन चिकित्सक भेजे जा रहे थे। लेकिन, एक साल पूर्व उन्होंने भी अस्पताल आना बंद कर दिया था। अब चिकित्सक की तैनाती से मरीजों सुविधा मिल पाएगी।
विज्ञापन


पीएचसी हरबर्टपुर स्थापना के बाद से नगर पालिका हरबर्टपुर के पुराने भवन के एक कमरे में चल रहा था। अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की सुविधा नहीं थी। चिकित्सक भी वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आते थे। करीब एक साल पहले जब चिकित्सक ने आना बंद कर दिया तो फार्मासिस्ट ही मरीजों का उपचार कर रहे थे। विधायक मुन्ना सिंह चौहान के प्रयास से हरबर्टपुर में 4.46 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल का नया भवन बना। लेकिन, भवन के निर्माण के बाद भी अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती नहीं हो पाई थी। इसके चलते मरीजों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल विकासनगर या निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा था। अब चिकित्सक की तैनाती होने से मरीजों हरबर्टपुर में ही इलाज मिल सकेगा।


पीएचसी हरबर्टपुर में चिकित्साधिकारी की तैनाती हो गई है। उन्होंने मुख्यालय में ज्वाइनिंग दे दी है। अगले एक-दो दिन में वह कार्यभार ग्रहण करेंगे। मरीजों को अब अस्पताल में बेहतर उपचार की सुविधा मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. संजय जैन, सीएमओ, देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें