लहसुन की कीमत फुटकर में 500 रुपये प्रति किलो हो गई है। धनिया, सरसों, पालक व मेथी के साथ हरी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। पत्तेदार सब्जियों के साथ ही मटर, हरा प्याज, टमाटर के भाव भी आम आदमी की थाली से दूर हो रहे हैं। नवीन सब्जी मंडी में सब्जियों के दाम कुछ तो सेवलाकलां, कारगी चौक, धर्मपुर, आराघर, नेहरू कॉलोनी, रायपुर रोड, सहारनपुर रोड, आईएसबीटी व माजरा में फुटकर दाम कुछ और हैं।