सोने में अस्थिरता से ग्राहक बाजार से एकदम गायब हैं। आने वाले त्योहारी सीजन तक को लेकर किसी तरह की हलचल नजर नहीं आ रही। बुकिंग एकदम ठंडी है।
वहीं, सोने की कीमतों में अस्थिरता के चलते और ग्राहकों की बेरुखी से व्यवसायी भी ढीले पड़े हैं। इसकेचलते वह बाहर से भी कम सोना ला रहे हैं। शहर भर में छोटे-बड़े तकरीबन 500 सराफा व्यवसायी काम कर रहे हैं। हर किसी का व्यवसाय इससे प्रभावित हुआ है। मोटे तौर पर यह अनुमान तकरीबन 60 फीसदी के आस-पास लगाया जा रहा है।
पहले के मुकाबले बाजार डाउन
पहले के मुकाबले बाजार पर एकदम डाउन चल रहा है। हर किसी को स्थिरता का इंतजार है। इसके बाद ही व्यवसायी आगे के लिए किसी तरह की स्थिति में होगा।
- गौरव रस्तोगी, देहरादून सराफा मंडल
कुछ दिशा मिले
बेटी के घर में आने वाले दिसंबर माह में फंक्शन है। उसके लिए तैयारी कर रही हूं। सोना खरीदना है, लेकिन इंतजार है कि कीमतें कुछ स्थिर हों, कुछ दिशा मिले।
- अमृत कौर, अभिभावक, पटेलनगर
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें