फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने बदल दी देहरादून की 'सड़क'

Sun, 25 Aug 2013 12:24 PM IST
अमर उजाला, अंशुल डांगी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के 26 अगस्त को प्रस्तावित दौरे के लिए पुलिस ने यातायात व्यवस्था तैयार कर ली है। दून में राष्ट्रपति की मौजूदगी के समय सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में यातायात डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


जिन रास्तों से राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा, उन पर दिनभर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। ऐसे वाहनों को दूसरे रास्तों से डायवर्ट किया जाएगा।

पढें...लश्कर-ए-तैयबा के खत से राष्ट्रपति को 'खतरा'

यह रहेगा ट्रैफिक प्लान
राष्ट्रपति के पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी बिधौली में रहने के दौरान
-हरबर्टपुर की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन हरबर्टपुर चौकी से झाझरा होते हुए आईएसबीटी आएंगे।
-आईएसबीटी से विकासनगर जाने वाले भारी वाहन शिमला बाईपास से होते हुए झाझरा मार्ग से जाएंगे।

राष्ट्रपति के आईआईपी मोहकमपुर में मौजूदगी के वक्त
-आईएसबीटी से हरिद्वार जाने वाले भारी वाहन बाईपास चौकी से दूधली, मोथरोवाला रोड होते हुए डोईवाला जाएंगे।
-डोईवाला से देहरादून आने वाले भारी वाहन दूधली मार्ग से होते हुए आईएसबीटी की ओर आएंगे।
-रिंग रोड से जोगीवाला चौक होते हुए ऋषिकेश, हरिद्वार जाने वाले सभी भारी वाहन लाडपुर तिराहे से रायपुर, थानो होते हुए रानीपोखरी की ओर निकलेंगे।
-ऋषिकेश से रायपुर, मसूरी जाने वाले भारी वाहन रानीपोखरी से थानो-रायपुर होते हुए शहर में आएंगे।

राष्ट्रपति के आईआईपी मोहकमपुर से जौलीग्रांट एयपोर्ट जाते समय
-दूधली मार्ग से डोईवाला आने वाले वाहनों को डोईवाला से पहले रोका जाएगा।
-हरिद्वार से देहरादून आने वाले वाहनों को नेपाली फार्म से ऋषिकेश की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-रानीपोखरी से जौलीग्रांट की ओर रास्ता बंद कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें