फोटो....
सेलाकुई। द ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी और देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने गुजराती, हिमाचली और पंजाबी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर भारत की संस्कृति से लोगों को रूबरू कराया। सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक कर्नल मनोहर प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए छात्रों को खुद को रचनात्मक रूप से व्यक्त करने का मौका मिलता है। इस तरह की गतिविधियों से छात्रों का भावनात्मक और बौद्धिक विकास भी होता है। प्रधानाचार्य निधि लखेड़ा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। संवाद