फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पर्वतीय गांधी की 100वीं जयंती पर कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

विज्ञापन
मसूरी में इंद्रमणी बडोनी की 100 वीं जयंती पर विभिन्न राजनीतिक , समाजिक सगंठनों ने उनकी प्रतिमा 
विज्ञापन
मसूरी। इंद्रमणि बडोनी विचार स्मृति मंच की ओर से पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी की 100वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बडोनी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में लोक गायिका सुषमा व्यास, रजनी राणा और जौनसार की टीम बुढ़ियात संस्था के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। मंच के महासचिव एवं राज्य आंदोलनकारी प्रदीप भंडारी ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी को पर्वतीय गांधी के नाम से जाना जाता है। उत्तराखंड को अलग राज्य बनाने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मंच के अध्यक्ष पूरण जुयाल ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी एक वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी के साथ ही हम सबके मार्गदर्शक के रूप में भी रहे हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन उत्तराखंड की सेवा और अलग राज्य निर्माण के लिए लगा दिया। नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। इस बार विंटर लाइन कार्निवाल के प्रथम दिन का कार्यक्रम इंद्रमणि बडोनी को समर्पित किया गया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, मनोहन सिंह मल्ल, पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली, भगवान सिंह धनाई, नागेंद्र उनियाल, त्रिलोक चौहान, अमित भट्ट, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, रमेश राव, उमेश नौटियाल आदि मौजूद रहे। संवाद

मसूरी में इंद्रमणी बडोनी की 100 वीं जयंती पर विभिन्न राजनीतिक , समाजिक सगंठनों ने उनकी प्रतिमा 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें