कालसी ब्लॉक के एक गांव में नाबालिगों की शादी की तैयारी की जा रही थी। सूचना पर बाल विकास परियोजना अधिकारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं। दोनों नाबालिग के अभिभावकों को समझाकर शादी रुकवा दी। उन्होंने अभिभावकों को नाबालिगों की शिक्षा पूरी करने और बालिग होने के बाद ही शादी करवाने के निर्देश दिए।
कालसी ब्लॉक के दो गांवों के दो नाबालिगों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सूचना उनके अभिभावक और परिजनों को मिली। दोनों परिवार के लोगों ने आपसी सहमति के बाद नाबालिगों की शादी करवाने का निर्णय लिया। तैयारी शुरू की गई। इस बीच किसी ने शादी की सूचना बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू बडोला को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा-बुझाकर शादी रुकवा दिया। अंजू बडोला ने अभिभावकों से कहा कि पहले बच्चों को शिक्षा ग्रहण करवाएं। शादी का निर्णय तब करें, जब बच्चे बालिग हो जाएं।