फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की तैयारी शुरू, निकाली प्रभात फेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिख सेवक जत्थे की ओर से गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। मंगलवार को पहली प्रभात फेरी निकाली गई। यह क्रम 16 जनवरी तक जारी रहेगा। 15 को नगर कीर्तन और 17 जनवरी को प्रकाश पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन




श्रीगुरु सिंह सभा से अरदास के बाद प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। संगत शबद ‘सूरा सो पहचानिए जो लरे दीन के हेत...’ का गायन करते हुए फेरी रेलवे स्टेशन के पास सरदार तरणजीत सिंह चावला के निवास पर पहुंची। जत्थे के प्रधान सरदार गुलजार सिंह ने बताया कि 14 जनवरी की सुबह गुरु सिंह सभा में अमृत संचार होगा। इसके बाद 15 जनवरी को गुरुद्वारा करनपुर से नगर कीर्तन से शुरू होगा जो सर्वे चौक, घंटाघर से धामावाला बाजार, लक्खीबाग पुलिस चौकी होते हुए गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में सम्पन्न होगा। उसके बाद 17 जनवरी को प्रकाश पर्व पर लंगर होगा। इस अवसर पर संरक्षक गुरप्रीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी सेवा सिंह मठारु, उपाध्यक्ष राजिंदर सिंह राजा, गुरजीत सिंह, अरविंदर सिंह, सोहन सिंह, अरविंद सिंह, सुरेंद्र सिंह, अविनाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें