त्यूणी। क्षेत्र में पहली बार आयोजित हो रहे विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों में हिंदू विचार मंच के कार्यकर्ता जोर-शोर से जुटे हुए हैं। इसी क्रम में उन्होंने क्षेत्रवासियों के घर व व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जाकर प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल होने की अपील भी की। हिंदू समाज में एकता, जागरण और सनातन संस्कृति की रक्षा का सशक्त संदेश देने के लिए नौ फरवरी को आयोजित किए जा रहे सम्मेलन की तैयारियों के क्रम में हिंदू विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने त्यूणी बाजार, हनोल, अटाल, मैंद्रथ, चिल्हाड़ आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से भारी संख्या में सम्मेलन में प्रतिभाग करने की अपील की। उन्होंने बताया सम्मेलन बाजार क्षेत्र स्थित वन परिसर में आयोजित होगा। जनसंपर्क अभियान में हरीश कुकरेजा, राजाराम शर्मा, नीरज शर्मा, अजीत शर्मा, दुल्लाराम शर्मा, बसंत शर्मा, चंदर, हरिमोहन चौहान, मनोज शोकटा, सचिन शर्मा, भानु प्रताप सिंह राणा, राजेंद्र बिजल्वाण, सतपाल राणा आदि शामिल रहे। संवाद