फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुराने छात्र दे रहे मुद्दो को धार, नए छात्रों को वोटिंग का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
I- नए छात्रों में वोटिंग को लेकर उत्साह
विज्ञापन

I

I
I

I- पुराने छात्र मु्ददों और समस्या हल करने वाले का देंगे साथI

डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। हालांकि अभी किसी भी दल ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। संभावित प्रत्याशी छात्रों से मेल-मिलाप बढ़ाकर उनके मन की टोह ले रहे हैं। वहीं, पुराने छात्र मुद्दों को धार देते हुए समस्याओं का निराकरण करने वाले प्रत्याशी के पक्ष में ही वोट करने की बात कह रहे हैं।

छात्र संघ चुनाव की तिथि जारी होते ही महाविद्यालय में चुनावी गहमागहमी बढ़ गई है। छात्र संगठन अपने पक्ष में मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में जुट गए है। इसके साथ ही जिन छात्रों के कुछ काम अटके पड़े हैं, उनके काम भी पूरे कराए जा रहे है। नए छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है, उन्हें पहली बार मतदान करने का अवसर मिलेगा। फिलहाल किसी भी छात्र संगठन ने अपने प्रत्याशी की घोषणा नही की है।
विज्ञापन






Iकॉलेज में भूगोल विषय नहीं है, इसके साथ ही पीजी में संस्कृत विषय नहीं है। उम्मीद करते है जो भी नया अध्यक्ष चुनकर आएगा, वह इन विषयों पर जरूर अपनी आवाज उठाएगा।
I

I
I

Iसूरज नौटियाल, बीए द्वितीय वर्ष
I

I
I

I
I

Iकॉलेज में एक भी पानी की टंकी नहीं है। कैंटीन की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। कॉलेज मैदान की ठीक से साफ-सफाई नहीं होती है। जो भी अध्यक्ष पद पर चुनकर आए, उसे इस ओर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

I

Iसचिन, बीए द्वितीय वर्ष
I

I
I

I
I

Iजीवन में पहली बार मतदान करने का मौका मिलेगा। बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। कॉलेज में कक्षाओं में कुर्सियां और बेंच टूटे पड़े हैं। नया अध्यक्ष चुनकर आए उन्हें इन समस्याओं को हल करना होगा।
I

I
I

Iसोनाक्षी, बीएससी, प्रथम वर्षI


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें