आराध्य देव महासू महाराज के हनोल स्थित सिद्धपीठ मंदिर में पारंपरिक हरियाली जागरण मेला की तैयारी शुरू हो गई है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाने वाला यह मेला स्थानीय लोक संस्कृति और आस्था का प्रतीक माना जाता है।मंदिर समिति के सचिव मोहनलाल सेमवाल ने बताया कि पंचांग के अनुसार इस वर्ष जागरण मेले के कार्यक्रमों में 26 अगस्त को रात्रि जागरण व 27 अगस्त को देव स्नान संपन्न कराया जाएगा। मंदिर समिति के माध्यम से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भंडारा, रात्रि विश्राम, पानी, प्रकाश और चिकित्सा सुविधा जैसी व्यवस्थाएं की जाती हैं।