फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तैयारी पूरी, सुधांशु महाराज का सत्संग आज

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। जीएमएस रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार को संत सुधांशु महाराज सत्संग में प्रवचन देंगे। बृहस्पतिवार की शाम इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इससे पहले सफल आयोजन के लिए सत्संग स्थल पर हवन-पूजन किया गया। विश्व जागृति मिशन के प्रचार मंत्री भूपेंद्र चड्ढा ने बताया कि सत्संग के लिए पंडाल को भव्य रूप से सजाया गया है। सुधांशु महाराज शुक्रवार को सुबह नौ बजे एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां से अपर तुनवाला आनंद देव लोक आश्रम में आएंगे। शाम को चार बजे जीएमएस रोड पर सत्संग होगा। इस मौके पर मिशन के प्रधान सुधीर शर्मा, आचार्य महेश शर्मा, आचार्य कुलदीप पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें