फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: ईद-उल-अजहा की तैयारी, बकरा मंडी में उमड़ी भीड़, कहां होगी मुख्य नमाज यहां पढ़ें

Wed, 28 Jun 2023 05:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

हरिद्वार बाईपास स्थित ब्राहम्णवाला चौक के निकट बकरा मंडी लगी। सुबह से ही भारी भीड़ नजर आई। देहरादून के आसपास के इलाकों से भी व्यापारी यहां अपने बकरे बेचने और खरीदने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
बकरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में ईद-उल-अजहा की तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को हरिद्वार बाईपास पर बकरा मंडी में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ जुटी। दिनभर जाम के हालात रहे। बृहस्पतिवार को राजधानी की ईदगाहों के साथ ही विभिन्न मस्जिदों में भी ईद की नमाज अता की जाएगी।

विज्ञापन


मंगलवार को हरिद्वार बाईपास स्थित ब्राहम्णवाला चौक के निकट बकरा मंडी लगी। सुबह से ही भारी भीड़ नजर आई। देहरादून के आसपास के इलाकों से भी व्यापारी यहां अपने बकरे बेचने और खरीदने के लिए पहुंचे।

बाजार में कारोबारियों ने बताया कि बकरों की कीमत 15 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक है। कई ग्राहकों ने कुर्बानी के लिए महंगे बकरे खरीदे। बकरा मंडी में भीड़ की वजह से हरिद्वार बाईपास पर दिनभर यातायात बाधित रहा और जाम के हालात रहे।
विज्ञापन


उधर, बृहस्पतिवार को होने वाली ईद की नमाज चकराता रोड ईदगाह में सुबह 8:30 बजे, पलटन बाजार जामा मस्जिद में सुबह नौ बजे, भंडारी बाग मक्का मस्जिद में सुबह सात बजे, धामावाला मस्जिद में सुबह आठ बजे, सुभाष नगर स्थित माजरा ईदगाह में सुबह 8:30 बजे अता की जाएगी। शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने कुर्बानी को लेकर एहतियात बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें