फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: डूबने से हुई थी गर्भवती की मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में घर के परिसर में बने पानी के हौज में थी गिरी

Thu, 03 Aug 2023 10:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

घर के हालात को देखकर पुलिस ने भी मौत को संदिग्ध माना था। इसके बाद आकांक्षा के भाई की शिकायत पर उसके पति अनिरुद्ध, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन
आंकाक्षा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएमएस रोड स्थित काली मंदिर एन्क्लेव में गर्भवती महिला की मौत डूबने से हुई थी। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव का विसरा सुरक्षित करने की सलाह दी है। पोस्टमार्टम में महिला के गर्भवती होने की पुष्टि भी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को काली मंदिर एन्क्लेव निवासी आकांक्षा भंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के परिसर में बने पानी के हौज में डूबने से मौत हो गई थी। आकांक्षा की दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी। इसके उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया था। घर के हालात को देखकर पुलिस ने भी मौत को संदिग्ध माना था। इसके बाद आकांक्षा के भाई की शिकायत पर उसके पति अनिरुद्ध, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: चीन सीमा पर बनेंगी तीन सुरंग, 57 किमी में सिमट जाएगी दूरी, सेना के साथ आम लोगों को भी सहूलियत
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बोली- अन्य लोगों को किया जाएगा गिरफ्तार
महिला के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में उसकी मौत डूबने से होना पाया गया है। इसके साथ ही अन्य कारणों की जांच के लिए विसरा सुरक्षित करने की सलाह दी गई है। इधर, इंस्पेक्टर वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जाएगी। इसमें आगे अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि पुलिस मंगलवार को उसके पति अनिरुद्ध को गिरफ्तार कर चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें