I
I
I
I27 जून से मानसून आने पर निर्माण कार्य होगा प्रभावितI
प्री मानसून की अभी रुक-रुककर बारिश हो रही है, लेकिन 27 जून से मानसून आने पर जोरदार बारिश शुरू हो जाएगी। इस दौरान शहर में पिछले 16 महीने से चल रहे गहरी सीवर लाइन के काम पर एक बार फिर रोक लग सकती है। पिछले वर्ष भी बारिश की वजह से ही सीवर लाइन का काम रोका गया था। इस बार भी काम रुका तो सीवर लाइन का काम ढाई साल में पूरा हो पाएगा।
पथरी बाग से अग्रवाल धर्मशाला तक 3.5 किलोमीटर एरिया के लिए आठ मीटर गहरी सीवर लाइन का काम 16 महीने बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। यहां का काम 16 फरवरी 2023 को शुरू किया गया था। इसकी डेडलाइन 15 अगस्त थी, लेकिन बारिश की वजह से काम रोकना पड़ा था। इसके बाद दोबारा डेडलाइन बढ़ाकर 31 मई 2024 कर दी गई। काम पूरा न होने पर डेडलाइन बढ़ाकर अब 15 जुलाई कर दी गई। हालांकि अभी 20 फीसदी कार्य बाकी है। ऐसे में बारिश होने पर एक बार फिर से काम पर रोक लग सकती है, क्योंकि बारिश में कार्य संभव नहीं होता है।
Iइस वजह से भी बाधित होता आ रहा कार्यI
पेयजल निगम दून शाखा की अधिशासी अभियंता भारती रावत ने बताया कि पेयजल निगम की ओर से आठ मीटर गहरी सीवर लाइन का काम माइक्रोटनलिंग मशीन से किया जा रहा है। निर्माण कार्य में बाधा आने और वीआईपी मूमेंट होने पर कार्य रोकना पड़ता है। माइक्रोटलनिंग मशीन से कार्य के दौरान कंक्रीट ब्लॉक अड़चन बन रहे हैं। इन्हें जेसीबी की मदद से निकालना पड़ रहा है। ऐसे में भी दो से तीन दिन के लिए कार्य रुक जाता है।
I
I
Iसीवर लाइन का काम करीब 80 फीसदी पूरा हो गया है। बारिश आने पर कार्य करना संभव नहीं होता है। ऐसे में बीच में ही कार्य रोकना पड़ता है। पेयजल निगम का प्रयास है कि यह कार्य 15 जुलाई तक पूरा कर लिया जाए। - भारती रावत, अधिशासी अभियंता, पेयजल निगम दून शाखाI