फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पीआरडी स्वयं सेवकों की समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। प्रांतीय रक्षक दल के स्वयं सेवकों ने समान कार्य के लिए समान वेतन सहित दो सूत्री मांगों के लिए एकता विहार में प्रदर्शन कर धरना दिया। कहा कि मांगों पर अमल न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संगठन के प्रदेश संयोजक प्रमोद कुमार मंद्रवाल ने कहा, राज्य में पीआरडी स्वयं सेवकों के हितों की अनदेखी की जा रही है, यही वजह है कि कई बार के आश्वासन के बाद भी उन्हें साल में 365 दिन का रोजगार नहीं मिल रहा। 10 से 15 घंटे की डयूटी के बाद स्वयं सेवकों को बहुत कम मानदेय दिया जा रहा है। इससे पहले पीआरडी स्वयं सेवक सुनील रतूड़ी और अनिल नेगी को श्रृद्धांजलि दी गई। धरना देने वालों में गंभीर रावत, विनोद तोमर ,सुधीर तोमर ,सरिता राय, अंजना कंडारी, चमोली ,अंकित तोमर, जसपाल वर्मा, सुशील कैंतुरा अनिल दत्त ,नीरज, पप्पू सिंह ,गीता रावत, उजाला रावत, संगीता ओझा आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें