सिक्किम में होने वाली राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में पहली बार भाग लेने वाली उत्तराखंड ?
- फोटो : DEHRADUN
उत्तराखंड की पहली महिला बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल सिक्किम में होने वाली राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन 12 मार्च को सिक्किम में होगा। आनंद विहार, धर्मपुर निवासी प्रतिभा थपलियाल को राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिला है। बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन सिक्किम और इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन की ओर से फेडरेशन कप 2022 मेंस और सीनियर वूमंस बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता सिक्किम के गंगटोक शहर में 12 मार्च को आयोजित की जाएगी। उनके पति भुवनेश थपलियाल ने बताया कि 40 वर्षीय प्रतिभा तीन साल से जिम कर रही हैं। वह प्रदेश की पहली महिला बॉडी बिल्डर हैं, जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। मा.सि.रि.