फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रकाश पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
I-शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल, भक्तों ने मत्था टेक लिया आशीर्वादI
विज्ञापन


राजधानी दून में श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हजारों की संख्या में संगत ने मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गुरुद्वारों में दीवान सजाया गया।



बुधवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार के तत्वावधान में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 357वां प्रकाश पर्व गुरुद्वारा रेसकोर्स के खुले पंडाल में कथा-कीर्तन के रूप में मनाया गया। यहां हजुरी रागी भाई गुरदियाल सिंह जी ने शब्द हम एह काज जगत मो आये, भाई नरेंद्र सिंह ने शब्द गुरसिखां मन बधाइयां जिन मेरा सतगुरु डीठा राम राजे, चरणजीत सिंह हजूरी रागी जी ने अपने सेवक की आप पैज रखाई का गायन कर संगत को निहाल किया l
विज्ञापन




इस मौके पर श्री गुरु सिंह सभा के हैड ग्रंथी शमशेर सिंह ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह का जीवन प्रेम, संतोख एवं त्याग की भावना से भरा हुआ था। गुरुद्वारा पोंटा साहिब से अर्शदीप सिंह ने शब्द वाहों वाह गोबिंद सिंह आपे गुर चेला का गायन कर संगत को निहाल किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मत्था टेक आशीर्वाद लिया। राज्य मंत्री डॉ. देवेंद्र भसीन, राज्यमंत्री विश्वास डाबर, कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी।

इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरबक्श सिंह राजन, महासचिव गुलज़ार सिंह, उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, चरणजीत सिंह चन्नी, मनजीत सिंह, अमरजीत सिंह छाबड़ा, सतनाम सिंह, सेवा सिंह मठारु, गुरदीप सिंह टोनी, देवेंद्र सिंह भसीन, गुरप्रीत सिंह जोली, देवेंद्र पाल सिंह मोंटी, हरमोहिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




Iशबद कीर्तन से संगत को किया निहालI



प्रेमनगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश उत्सव पर प्रभात फेरी के समापन के साथ गुरुद्वारे में दीवान सजाया गया। इसमें भाई नूरपुरी, हर्षदीप सिंह और मंजीत सिंह ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दरबार में शीश नवाया। इसके बाद गुरुद्वारा कमेटी की ओर से कैबिनेट मंत्री को सरोपा भेंट किया। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगत पाल सिंह, शरणजीत सिंह, रवि भाटिया, मनमोहन गुलाटी, धर्मवीर सिंह, गोरा सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें