फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम कार्बेट व राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों कर्मचारियों के लिए पीपीई किट मंगाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर स्थित ब्रोक्स चिड़ियाघर में बाघों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने के बाद देश के सभी टाइगर रिज़र्व और वन्यजीव अभयारण्यों में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर सारे इत्यादि कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं वन्यजीवों की सुरक्षा में लगे अधिकारियों , कर्मचारियों को खुद को भी संक्रमित होने की शंका आशंका सताने लगी है। इसी के चलते यह तमाम टाइगर रिजर्व के अधिकारियों , कर्मचारियों के लिए पीपीई किट समेत तमाम सुरक्षा के ऊपर मंगाए जाने की मांग उठने लगी है । हालांकि जिम कार्बेट व राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशकों का कहना है कि फिलहाल अभी वन्यजीवों के लिए खतरे की कोई बात नहीं है और बाघों समेत तमाम वन्यजीवों की दूर से ही निगरानी की जाती है। फिर भी अधिकारियों, कर्मचारियों की सुरक्षा में एहतियात के तौर पर भी पीपीई किट समेत तमाम जरूरी उपकरणों की जरूरत महसूस की जा रही है। जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल ने बताया कि वैसे तो अभी पीपीई किट की जरूरत नहीं है लेकिन यदि बाघों के बीच में संघर्ष ही घटनाएं होती हैं और उन्हें रेस्क्यू का इलाज के लिए सेंटर ले जाना पड़ेगा तो ऐसे में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा । अधिकारी व विशेषज्ञ बाघों को तलाश करने व फिर उन्हें रेस्क्यू सेंटर तक पहुंचाने में हिचकेंगे। ऐसे में उपकरणों की जरूरत महसूस की जा रही है । जल्दी इसकी आपूर्ति के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। वही राजाजी टाइगर रिजर्व पीके पात्रों ने बताया कि फिलहाल पीपीई किट की तत्काल जरूरत नही है लेकिन भविष्य में जरूरत पड़ सकती है । इस संबंध में जल्द ही आला अधिकारियों से वार्ता की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें