फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दुर्घटना का खतरा पैदा कर रही विद्युत लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। बाबूगढ़ क्षेत्र में एक विशालकाय पेड़ के बीच से गुजर रही विद्युत लाइन क्षेत्रवासियों व बच्चों के लिए खतरा बनी हुई है। लाइन से टकरा रहे टहनियों से क्षेत्र में किसी भी समय बड़ी दुर्घटना के घटने की आशंका प्रबल हो रही है। उधर, ऊर्जा निगम लापरवाह बना हुआ है। नगर के वार्ड नंबर सात स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में विद्युत लाइन एक विशालकाय पेड़ के बीच से होकर गुजर रही है। जिससे पेड़ में करंट प्रवाहित होने का खतरा हर समय बना हुआ है। इसके अलावा बारिश के मौसम में विद्युत लाइन का यह खतरा और अधिक बढ़ जाता है। स्थानीय निवासी यशपाल सैनी, मुनीर अहमद, राजपाल सिंह ने बताया कि आबादी क्षेत्र होने के चलते यहां से हर समय लोगों की आवाजाही रहती है। इसके अलावा बच्चे भी पेड़ के आसपास खेलते रहते हैं। उधर, निगम के एसडीओ अरशद अली ने बताया कि पेड़ व टहनियों के आसपास से गुजरने वाली लाइनों की सुरक्षा की दृष्टि से नियमित देखरेख की जाती है। पेड़ की कटाई-छंटाई आदि का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें