फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: पोस्टकार्ड के रूप में लोगों तक पहुंचेगी फूलों की घाटी की सौंदर्यता, डाक विभाग ने की है अनूठी पहल

Wed, 29 Jul 2026 12:28 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ( चमोली)

सार

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल पर आधारित चित्रित पोस्टकार्ड जारी किया गया है।  फूलों की घाटी अपने दुर्लभ अल्पाइन पुष्पों और मनोरम दृश्यों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है, और यह पोस्टकार्ड इस प्राकृतिक सौंदर्य को एक नए माध्यम से पेश करेगा।
विज्ञापन
फूलों की घाटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल 'वैली ऑफ फ्लावर्स' (फूलों की घाटी) की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता अब विशेष चित्रित पोस्टकार्ड के रूप में लोगों तक पहुंचेगी। ज्योतिर्मठ-डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने आज इस अनूठी पहल का शुभारंभ किया, जिसमें मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, उत्तराखंड परिमंडल शशि शालिनी कुजूर ने विशेष पोस्टकार्ड का विमोचन किया।

यह पहल उत्तराखंड की समृद्ध प्राकृतिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने और क्षेत्र में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई है। फूलों की घाटी अपने दुर्लभ अल्पाइन पुष्पों और मनोरम दृश्यों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है, और यह पोस्टकार्ड इस प्राकृतिक सौंदर्य को एक नए माध्यम से पेश करेगा।

ये भी पढे़ं...Rudraprayag Rain: अगस्त्यमुनि में जलभराव, बोल्डर से दबी कार, स्कूल में पानी घुसने से छुट्टी, हाईवे पर भूस्खलन

फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान अपने दुर्लभ अल्पाइन पुष्पों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। डाक विभाग की यह पहल उत्तराखंड की प्राकृतिक विरासत को बढ़ावा देने और पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें