I
II15 हजार रुपये की रिश्वत लेते बुधवार को पकड़े गए डाक इंस्पेक्टर शशांक राठौर और डाक सहायक योगेश को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पिथौरागढ़ के नाचनी डाकघर के इंस्पेक्टर शशांक और डाक सहायक योगेश को सीबीआई ने रिश्वत लेते पकड़ा था। बृहस्पतिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। यह कार्रवाई सीबीआई की ट्रैप टीम की ओर से की गई थी। I