पोस्ट ऑफिस में विलंब शुल्क में राहत न देने पर उठाए सवाल -कई महिला एजेंटों का आरोप- लॉक डाउन के समय भी किश्त देरी से जमा करने पर लिया जा रहा विलंब शुल्क -गढ़वाल सभा के पदाधिकारियों से की शिकायत, सभा ने अधिकारियों के समक्ष समस्या उठाने की कही बात माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। पोस्ट ऑफिस में कार्यरत महिला एजेंटों ने विलम्ब शुल्क में छूट न देने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के समय में वे लोगों से समय पर किश्त की राशि नहीं ले पा रही हैं, जिसमे विलम्ब के कारण डाक प्रशासन विलम्ब शुल्क ले रहा है। अखिल गढ़वाल सभा के प्रचार सचिव अजय जोशी ने कहा कि कई पोस्ट ऑफिस की कई महिला एजेंटों ने संगठन से शिकायत की। अध्यक्ष रोशन धस्माना और महासवचिव गजेंद्र भंडारी ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए इसे डाक प्रशासन के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन में प्रशासन की सख्ती के बीच मे हर घर से समय पर किश्त लेना बेहद मुश्किल है। डाक प्रशासन को इस समयावधि में विलंब शुल्क में राहत देनी चाहिए। गौरव