Iमसूरी इंटरनेशनल स्कूल में पहुंचे स्वामी पुंडरिक गोस्वामी का प्रधानाचार्य शाल्लू बब्बर ने स्वागत किया। स्वामी पुंडरिक गोस्वामी ने छात्राओं को आध्यात्मिक और जीवन मूल्यों पर प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मन की शुद्धि और विचारों की सकारात्मकता ही सच्चे सुख का मार्ग है। जीवन में सद्गुणों को अपनाना चाहिए। रेनुका गोस्वामी ने भी विचार रखे। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल आदि मौजूद रहे। I