फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Crime: पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो, विवाद हुआ तो भाई को भेजा, अब दे रहा वायरल करने की धमकी

Thu, 01 Jun 2023 04:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उसकी पिछले साल फरवरी में दिल्ली निवासी एक युवक के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही वह दहेज को लेकर महिला को परेशान कर रहा था। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ गलत ढंग से यौन संबंध बनाने का दबाव भी डालता था।
विज्ञापन
वीडियो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक व्यक्ति ने पत्नी के निजी पलों का अश्लील वीडियो बना लिया। पत्नी से जब विवाद हुआ तो उसने इस वीडियो को उसके भाई को भेज दिया। इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। महिला ने अपने पति के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी पिछले साल फरवरी में दिल्ली निवासी एक युवक के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही वह दहेज को लेकर महिला को परेशान कर रहा था। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ गलत ढंग से यौन संबंध बनाने का दबाव भी डालता था। इस बात से परेशान होकर वह अपने मायके देहरादून आ गई।

यहां उसने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत की तो उसका पति इस बात से डर गया। वह दिल्ली से देहरादून आया और माफी मांग कर महिला को अपने साथ ले गया। इसके बाद कुछ दिनों तक वह अच्छे से रहा लेकिन बाद में उसकी हरकतें फिर शुरू हो गईं। गत 20 मई को आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट की और उसे अपने मायके चले जाने को कहा
विज्ञापन


महिला ने इस बात से तंग आकर अपने भाई को दिल्ली बुला लिया और उसके साथ देहरादून आ गई। पिछले दिनों आरोपी ने पत्नी के भाई को फोन किया और कहने लगा कि उसने पत्नी की बिना अनुमति के अश्लील वीडियो बनाया है। धमकी दी कि पत्नी को दिल्ली भेजो नहीं तो इस वीडियो को वायरल कर देगा। कुछ ही देर में आरोपी ने यह वीडियो पत्नी के भाई को भेज दिया। एसएचओ कोतवाली विद्याभूषण नेगी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें