फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओपी : चार युवा सहायक सेनानी आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- 26 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद युवा अधिकारियों ने ली देश के प्रति निष्ठा की शपथ
I
I
I
I भारत तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी में 12वें सहायक सेनानी- जीडी (एलडीसीई) कोर्स की पासिंग आउट परेड सोमवार को हुई। इसमें चार युवा सहायक सेनानी आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल हो गए। अकादमी निदेशक प्रकाश सिंह डंगवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
I
I
I
Iदीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह में 26 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद इन युवा अधिकारियों ने देश तथा बल के प्रति निष्ठा एवं समर्पण की शपथ ली। अकादमी निदेशक प्रकाश सिंह डंगवाल ने कहा कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल 18 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित अग्रिम चौकियों में माइनस 45 डिग्री तापमान में मुश्किल हालातों में भी मुस्तैदी से काम करने वाला एक अनुशासित और अति प्रशिक्षित बल है। बल देश के अलावा विदेशों में भी महत्वपूर्ण संस्थानों को सुरक्षा प्रदान कर रहा है। आंतरिक सुरक्षा हो या आपदा प्रबंधन या फिर कोई अन्य विशेष कार्य, देश को आवश्यकता पड़ने पर यह बल अग्रणी रहते हुए अपना फर्ज निभाता है।
विज्ञापन

I
I
I
Iउन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों से आह्वान किया कि बल की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए, अपने राष्ट्र तथा बल का नाम रोशन करें। उन्होंने प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सहायक सेनानी अभिषेक कुमार मिश्रा को सर्वोत्तम प्रशिक्षणार्थी की ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। पास आउट होने वाले इस बैच में उत्तर प्रदेश से दो, राजस्थान और उत्तराखंड से एक-एक युवा अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन

I
Iनवनियुक्त अधिकारियों के अभिभावकों ने अकादमी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर अपने सपूतों के कंधों पर सितारे सजाकर उनका उत्साह वर्द्धन किया। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक एवं उप निदेशक राजेश शर्मा, उप महानिरीक्षक निशिथ चन्द्र ने भी विचार रखे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें