फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Police: राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत, संवेदनशील नाकों पर पीएसी के साथ चेकिंग करेगी पुलिस

Mon, 20 Nov 2023 04:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

शहर और देहात एसपी व सीओ के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पुलिस नाकों पर चेकिंग की समीक्षा की। उन्होंने संवेदनशील इलाकों में पुलिस नाकों को बढ़ाने के निर्देश दिए। शहरी क्षेत्र में पहले से 18 पुलिस नाके थे। इनमें पांच पुलिस नाकों की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
बॉर्डर पर चेकिंग - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए यहां पुलिस नाकों की संख्या बढ़ाई गई है। शहर क्षेत्र में अब 23 नाकों पर पुलिस रात्रि चेकिंग करेगी। इनमें से 19 जगहों पर पीएसी भी तैनात रहेगी। इसके साथ ही एसएसपी ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को रात 11 बजे से दो बजे तक कम से कम एक बार हर नाके पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने रविवार को शहर और देहात एसपी व सीओ के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पुलिस नाकों पर चेकिंग की समीक्षा की। उन्होंने संवेदनशील इलाकों में पुलिस नाकों को बढ़ाने के निर्देश दिए। शहरी क्षेत्र में पहले से 18 पुलिस नाके थे। इनमें पांच पुलिस नाकों की वृद्धि की गई है। सभी पुलिस नाकों में से 19 पर पीएसी भी तैनात रहेगी। शहर और देहात में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिहाज से एसएसपी ने अन्य प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बैरियर पर ट्रैफिक पुलिस को भी एल्को मीटर के साथ तैनात रहने के निर्देश दिए हैं ताकि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाया जा सके।

Uttarkashi Tunnel Collapse:  डरे हुए हैं मजदूर...सुरंग में आ रही चटकने की आवाजें, कहीं खतरे की घंटी तो नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराज्यीय बैरियर पर सशस्त्र पुलिस बल रहेगा तैनात
एसएसपी ने अंतरराज्यीय बैरियर पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के निर्देश दिए। कहा, यहां हर हालत में सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहना चाहिए। इसके साथ ही संवेदनशील नाकों पर डॉग स्क्वाड भी तैनात किए जाएं ताकि संदिग्ध वस्तुओं की चेकिंग की जा सके। इसके साथ ही नशा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए जो प्रबंध बॉर्डर पर होने चाहिए वे हर हालत में बढ़ाए जाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें