फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तबीयत बिगड़ने पर छात्र संघ अध्यक्ष को उठा ले गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातकोत्तर की कक्षाएं शुरू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर
विज्ञापन

आमरण अनशन पर बैठे पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय त्यूणी के छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य जोशी की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस प्रशासन ने जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करावा दिया। विरोध में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मनोज चौहान और पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रमेश रावत आमरण अनशन पर बैठे गए।
बीते बुधवार को छात्रों ने पीजी कक्षाएं शुरू करने, छात्राओं के लिए छात्रावास और महाविद्यालय को जाने वाले सड़क को पक्की करने की मांग को लेकर महाविद्यालय में तालाबंदी कर दी थी। छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य जोशी ने आमरण अनशन शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार को आदित्य जोशी की तबीयत बिगड़ने लगी। दोपहर 12 बजे डॉक्टरों की टीम उनका स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंची।
विज्ञापन

पल्स रेट गिरने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। जिस पर नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी और थाना प्रभारी आशीष रवियान छात्रों का समझा बुझाकर छात्र संघ अध्यक्ष को अस्पताल ले जाने लगे। जिस पर छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने छात्र संघ अध्यक्ष को धरना स्थल से जबरन उठा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान छात्रों और पुलिस कर्मियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। छात्र संघ अध्यक्ष को एंबुलेंस पर बैठने पर छात्र एंबुलेंस के आगे बैठ गए। काफी देर समझाने बुझाने के बाद छात्र एंबुलेंस के आगे से हटे। छात्र संघ अध्यक्ष को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी में भर्ती कराया गया। उधर, छात्रों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें