फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नाबालिग को होटल में लाने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की बाजार चौकी पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक नाबालिग लड़की को होटल में लेकर आया है। सूचना पर पुलिस टीम होटल में पहुंची। जांच में पता चला कि युवक और युवती दोनों ही बालिग हैं। दोनों आपसी रजामंदी से साथ आए थे। जांच के बाद पुलिस वापस लौट गई। शुक्रवार को बाजार चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता को सूचना मिली कि मुख्य बाजार स्थित एक होटल में क्षेत्र का कोई युवक एक नाबालिग लड़की को साथ लेकर आया है। पुलिस ने आगंतुक रजिस्टर की जांच की तो उसमें एक युवक युवती की एंट्री दर्ज थी। पुलिस युवक युवती को बुलाया। जब पुलिस ने पहचान संबंधी दस्तावेज की जांच की तो दोनों बालिग निकले। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि सूचना पर जांच की गई। युवक और युवती दोनों बालिग थे। बताया कि दोनों आपसी सहमति से आए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें