फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चोरी के इरादे से घूम रहा युवक चाकू के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने चोरी के इरादे से घूम रहे एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बुधवार की रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सेपियंस स्कूल से हरबर्टपुर चौक की ओर एक युवक आ रहा था। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। पीछा कर उसे दबोच लिया गया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक खुखरीनुमा चाकू मिला। युवक की पहचान ढकरानी निवासी साबिर के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें