कुमाल्ड़ा क्षेत्र में आपदा प्रबंधन और बचाव के लियर जागरुक करती पुलिस।
- फोटो : DEHRADUN
देहरादून। अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर चौकी कुमाल्ड़ा में रैली निकालकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मालदेवता क्षेत्र से सटे इस इलाके को आपदा की दृष्टि से संवेदनशील भी माना जाता है। कार्यक्रम में कुमाल्ड़ा गांव, भरवा कटल के निवासियों और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुमाल्डा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। चौकी प्रभारी कुमाल्ड़ा विनोद कुमार ने लोगों को प्राकृतिक आपदा और मानव जनित आपदा के बारे में जानकारी दी। साथ ही आपदा के बाद जान माल की हानि किस तरह से कम की जाए इसके बारे में भी जानकारी दी।