खुद को पुलिस का इंस्पेक्टर बताकर पत्रकार से पांच लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार की शिकायत पर वसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुजराड़ा मानसिंह निवासी सुमन कुमार एक हिंदी दैनिक और साप्ताहिक अखबार चलाते हैं। बीते दिनों उन्हें दो अलग-अलग नंबरों से फोन आए। फोन करने वाले ने खुद को वसंत विहार थाने का इंस्पेक्टर बताया और पांच लाख रुपये मांगे। इसके बाद सुमन ने जब वसंत विहार थाने के सीयूजी नंबर पर कॉल किया तो सारी बात पता चली। एसएचओ वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।