बहन से छेड़खानी के लिए मना करने पर भाई के साथ मारपीट की गई। आरोपी युवक ने उसके सिर पर बोतल से जानलेवा हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार युवती को एक युवक काफी लंबे समय से परेशान कर रहा था। उसने युवती के फोटो को भी अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह सब बातें युवती ने अपने भाई को बताईं तो उसने गौरव कोठारी नाम के इस युवक से बात की और यह सब करने से मना किया। इस पर कोठारी गुस्सा हो गया और युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। एक कांच की बोतल से उसके सिर पर वार कर दिया। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएचओ कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
Iनौकरी दिलाने के बहाने किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी दबोचाI
नौकरी दिलाने के बहाने किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के लापता होने की सूचना दी थी। इस पर उसकी तलाश की गई तो लोकेशन सहस्रधारा रोड पर मिली। पुलिस यहां एक फ्लैट में पहुंची तो किशोरी को बरामद कर लिया गया। किशोरी 11वीं कक्षा में पढ़ती है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी पवन निवासी वाणी विहार, रायपुर उसे किसी कंपनी में नौकरी दिलाने के बहाने इस फ्लैट में लाया था। यहां उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोपी को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मा.सि.रि.